फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Recommendation of action against Chairman Khamaria and EO

चेयरमैन खमरिया और ईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 14 Dec 2020 08:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against Chairman Khamaria and EO
ज्ञानपुर। नगर पंचायत खमरिया के अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य और ईओ विजय कुमार के खिलाफ निकाय अधिनियम 1916 की धारा 50 (ख) के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की संस्तुति एसडीएम औराई चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने रिपोर्ट मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित अन्य अफसरों को भेज दी है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व सभासद राकेश द्विवेदी समेत अन्य सभासदों ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर नगरीय विकास और स्वच्छता अभियान में क्रय होने वाले सामानों की पूर्ति में नगर अध्यक्ष पर चहेते फर्म को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला के निर्देश पर औराई के निवर्तमान और ज्ञानपुर एसडीएम चंद्रशेखर राम को सौंपी। एसडीएम की जांच में यह बात सामने आई कि चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया। वहीं चेयरमैन नंद कुमार मौर्य ने कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed