फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Recommendation for suspension of accountant for negligence

Bhadohi News: लापरवाही बरतने पर लेखपाल के निलंबन की संस्तुति

Mon, 22 Jun 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of accountant for negligence
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को नगर पंचायत ज्ञानपुर व ग्राम पंचायत उवारी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में भूमि संरक्षण में लापरवाही बरतने पर उवारी गांव के लेखपाल राकेश कुमार को निलंबित कर दिया। डीएम ने चेताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को शिकायत मिली कि ज्ञानपुर नगर में पुराने दीवानी न्यायालय परिसर के निकट स्थित तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसके बाद वे स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने ज्ञानपुर तहसीलदार को संबंधित व्यक्ति हरिशंकर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिया। वहीं तालाब की भूमि पर डाली गई मिट्टी को बैकहो लोडर से तत्काल हटवाने व भूमि को मूल स्वरूप में बहाल कराने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम उवारी गांव पहुंचे। जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर भूमि संरक्षण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। वहीं तहसीलदार को तत्काल भूमि का सीमांकन एवं चिह्मकन कर ग्राम पंचायत की भूमि को सुरक्षित कराने व अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम समाज, तालाब, चारागाह, परती व अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed