फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Received khichdi's prasad

मकर संक्रांति:दर्शन-पूजन कर ग्रहण किया खिचड़ी का प्रसाद

Tue, 14 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Received khichdi's prasad
गोपीगंज। मकर संक्रांति-खिचड़ी महापर्व के अवसर पर मंगलवार को गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बरगदा हनुमान का दर्शन-पूजन कर खिचड़ी का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नगर पालिका की ओर से विशेष साफ-सफाई की गई थी। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मंगलवार को भी खिचड़ी मनाई गई। तमाम स्थानों पर बुधवार को खिचड़ी मनाने की तैयारी जोरों पर रही। पुजारी अज्जू महराज ने बताया कि रामपुर गंगा घाट पर उमड़ने वाली स्नानार्थियों की भीड़ लौटने पर बरगदा हनुमान का दर्शन-पूजन करके ही आगे बढ़ती है। मंदिर परिसर में प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरित कराने की परंपरा चली आ रही है। पर्व को मनाने की मान्यता दो दिन निर्धारित होने के कारण बुधवार को भी चहल-पहल रहेगी। इस मौके पर व्यवस्थापक रामचंदर कानपुरी, अशोक जायसवाल, वैभव सिंह, आशु सिंह, संतोष मोदनवाल, मंजीत सिंह, अनुराग सिंह, नंद सिंह, मोहित सिंह, चोरई जायसवाल, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, पप्पू सिंह, कूंद सिंह, छांगुर सिंह, राकेशचंद अग्रहरी, दामोदर अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed