फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RCC road constructed at a cost of Rs 32.14 lakh, damaged in just two and a half years

Bhadohi News: 32.14 लाख से बनी आरसीसी सड़क, ढाई साल में ही क्षतिग्रस्त

Tue, 03 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
RCC road constructed at a cost of Rs 32.14 lakh, damaged in just two and a half years
महराजगंज। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की गुणवत्ता का अंजादा इससे लगाया जा सकता है कि ढाई साल पहले मरम्मत योजना से 32.14 लाख की लागत से 600 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, जो अब क्षतिग्रस्त होने लगी है।
विज्ञापन

औराई ब्लॉक क्षेत्र के महराजगंज बाईपास जीटी रोड से बसंतापुर जाने वाली मार्ग वर्ष 2021-22 में औराई विधायक की निधि से कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग 16 लाख 14 हजार की लागत से 600 मीटर तक आरसीसी रोड़ निर्माण कार्य कराया, जो अब क्षतिग्रस्त होने लगी है। आरसीसी पर जगज-जगह दरारें पड़ने लगी है। सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न होने से पूरी सड़क धंस गई है। यह आरोप बाजारवासी लगा रहे हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से आवागमन में दिक्कते होंगी। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। बाजार में जाम से बचने के लिए राहगीर इस मार्ग से होकर चौरी, कपसेठी, ममहर, भरोसगंज आदि स्थानों के लिए जाते हैं। वहीं, बाजार के व्यापारियों का गोदाम होने के कारण यहां से छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बाजारवासियों की मांग पर औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने विधायक निधि से 32 लाख 14 हजार की लागत से आरसीसी करवाया था। अब धीरे-धीरे बदहाल होने लगा है। बाजार के विनोद, शिवशंकर, प्रदीप, नौसाद, राहुल जिलाधिकारी से इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed