{"_id":"62fd3259f3a1f3191523ea61","slug":"ration-card-verification-work-sluggish-40-percent-report-could-not-come-bhadohi-news-vns669429858","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड:सत्यापन कार्य सुस्त, नहीं आ सकी 40 फीसद रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड:सत्यापन कार्य सुस्त, नहीं आ सकी 40 फीसद रिपोर्ट
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राशनकार्ड की सूची से अपात्र लोगों को चिह्नित कर नाम काटने की कवायद चल रही है लेकिन लगभग दस महीने का समय बीतने के बाद भी अपात्र लोगों को चिह्नित नहीं किया जा सका है। 546 ग्राम पंचायतों में आपूर्ति विभाग 730 कोटे की दुकानों से सरकारी राशन का वितरण किया जाता है। अब तक 60 फीसदी कार्डधारकों का ही सत्यापन किया जा सका है।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड का सत्यापन कार्य पूरा नहीं हो सका है। सत्यापन कार्य की जिम्मेदारी तहसील भदोही, औराई और ज्ञानपुर में कार्यरत सभी लेखपाल, ब्लाक डीघ, औराई, सुरियावां, अभोली, भदोही, ज्ञानपुर में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपी गई थी। जो जनवरी से मार्च तक सिर्फ 60 फीसदी ही सत्यापन रिपोर्ट ही सौंप सके हैं। 40 फीसदी रिपोर्ट कब आएगी कोई समय निश्चित नहीं है। 60 फीसदी सत्यापन रिपोर्ट में आपूर्ति विभाग अपात्र राशन कार्ड धारकों को चिह्नित करने में प्रतिदिन व्यस्त हैं लेकिन अपात्रता की लिस्ट सार्वजनिक नहीं कर पा रहा है। तीन तहसील और छह ब्लाक अंतर्गत कुल 546 ग्राम पंचायतों में आपूर्ति विभाग 730 कोटे की दुकानों से प्रति माह 2,35525 पात्र गृहस्थी, 38264 अंत्योदय परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन, एक-एक किलोग्राम चना, नमक, रिफाइंड तेल का वितरण कराया जाता है। दिसंबर 2021 में अपात्र राशनकार्ड धारकों का मामला सुर्खियों में आने पर जिलाधिकारी ने विभागीय बैठक लेकर सत्यापन का निर्देश जारी कर दिया। नगरीय क्षेत्र में नोडल अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ को नामित कर सभी लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारियों को गांव-गांव सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट सौंपने गति काफी सुस्त है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भेज दी गई है। एक-दो दिन में जिला स्तरीय बैठक लेकर शेष सत्यापन रिपोर्ट की गति बढ़ाई जाएगी।