फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rath Yatra fair celebrated in many districts of Purvanchal Lord Jagannath worshipped

Rath Yatra 2024: फूलों से सुशोभित रथ पर सवार होकर निकले जग के पालनहार, पूर्वांचल में कई जगह सजा लक्खा मेला

Sun, 07 Jul 2024 10:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 10:16 PM IST
सार

Bhadohi News: रविवार को देशभर में रथयात्रा मेले की भव्यता के साथ शुरूआत हुई। तीन दिवसीय इस आयोजन कोई कई जिलों में लक्खा मेला भी कहा जाता है। काशी सहित आसपास के जिलों में भी मेला लगाया गया। जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का रथ खींचकर भक्तों ने पुण्य-लाभ कमाया।

विज्ञापन
Rath Yatra fair celebrated in many districts of Purvanchal Lord Jagannath worshipped
रथयात्रा मेले में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपीगंज के सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर से रविवार को सायंकाल स्वामी जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी। सुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ पर भइया बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ विराजमान जग के पालनहार का दर्शन कर भक्त निहाल हो गये। 

विज्ञापन


राधा कृष्ण मंदिर के पास आरती पूजन के उपरांत रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को आचार्य रामजी पाठक ने आरती पूजन की।

आरती पूजन के बाद भक्तों ने रस्सी के सहारे रथ खिंचते हुए फूल बाग की ओर बढ़ गये। ढ़ोल, ताशा, घंटा घड़ियाल, शंख ध्वनि के बीच धर्म ध्वजा लहराते चल रहे भक्तों के आगे मदमस्त गजराज शोभा बढ़ा रहे थे। फूलबाग से वापस सदर महाल की ओर बढ़ी रथ अंजही महाल पश्चिम महाल राजमार्ग मीरजापुर रोड सहित पूरे नगर का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रस्सी के सहारे रथ खिंचते हुए नगर भ्रमण के लिए निकले भक्तों में रस्सी पकड़ने के लिए होड़ लगी रही। पूरे नगर में दर्शन-पूजन के लिए जहां लोग कतारबद्ध होकर खड़े नजर आए। वहीं मकान की छतों से पुष्प वर्षा की गयी।



रथ यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पालिकाध्यक्ष जितेद्र गुप्त, घनश्यामदास गुप्त, कृष्ण कुमार खटाई, सचिदानंद पाण्डेय, जगदीश उमर, अवधेश उमर, रमेश कौशल, श्रीकांत जायसवाल, विनय त्रिपाठी, कौशलेद्र सिंह, राजेद्र पुष्पकार, प्रदीप गुप्त, गुड्डू जायसवाल, लल्लू, मिंकू उमर, राजीव दुबे, कमल कौशल, आनंद कुमार मिश्र, विभूत नारायण सिंह, रवि पांडेय, प्रदीप, मोहित कुमार उमर, कुलदीप सेठ, राकेश कौशल आदि रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह, एसडीएम अरूण गिरी, सीओ प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह सिंह, चौकी प्रभारी संतोष सिंह आदि रहे।

हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर थिरके श्रद्धालु
आजमगढ़ नगर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति जगन्नाथपुरी की तर्ज रविवार की शाम को रथयात्रा और महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इस रथयात्रा में शामिल लोग हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। वहीं कीर्तन मंडली भी ढोलक, झाल और मंजीरे की धुन पर कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी। 

भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ अपने मौसी के घर जाने के लिए निकले। गौरी शंकर घाट से जब उनकी रथयात्रा निकली तो पूरा माहौली भक्तिमय हो गया। यह रथयात्रा जिधर से भी गुजरी लोगों ने प्रभु के चरणों में प्रणाम अर्पित किया। 

साज श्रृंगार के बाद रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ भाई और बहन के साथ लोगों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। रथ को खींचने के लिए लोगों का रेला उमड़ा हुआ था। कीर्तन मंडली द्वारा गाए जा रहे हरे रामा-हरे कृष्णा के कीर्तन पर रथयात्रा में शामिल हर श्रद्धालु झूमता नजर आया। 

इस दौरान आसमान से बारिश की बूंदे भी टपकी लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जिधर से भी रथयात्रा गुजरी श्रद्धालुओं ने रास्ते में झाडू लगाया। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। भगवान जगन्नाथ के दर्शन को हर कोई आतुर नजर आया। 

रथयात्रा नगर के दलालघाट, पुरानी कोतवाली, चौक, फरास टोला, लाल डिग्गी, सब्जी मंडी चौक, आदि विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक स्थित बिहारी जी मंदिर पहुंची जहां भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को स्थापित किया गया। 

इस दौरान रथयात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। रथयात्रा के आगे और पीछे और बीच में पुलिस के जवान सुरक्षा की दृष्टि से चल रहे थे। जिधर से भी रथयात्रा को गुजारना होता था उसे रास्ते से ट्रैफिक को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया जाता।

बलिया में केसरिया रंग के झंडों से पट कस्बा, चारों तरफ रही जय श्रीराम की गूंज

Rath Yatra fair celebrated in many districts of Purvanchal Lord Jagannath worshipped
जुलूस के दौरान करतब देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला

कस्बे में रविवार की देर शाम भगवान जगन्नाथ की तर्ज पर हर वर्ष की भांति निकलने वाली रथयात्रा और महावीरी झंडा जुलूस चतुर्भुज नाथ मंदिर से धूमधाम से निकाला गया। धीरे-धीरे मैनापुर, बढ्ढा, रहिलापाली, मिल्की मोहल्ला, भिखपुरा, महाबीर स्थान, बाजार चौक, जलालीपुर, बस स्टेशन, चकखान आदि अखाड़ों के जुलूस झांकियों के साथ अपने स्थान से निकले और परंपरागत मार्गों से होते हुए, शस्त्र कला का प्रदर्शन करते बाजार चौक में पहुंचे। इस दौरान पूरा कस्बा केसरिया रंग के झंडों से पट गया। जगह-जगह भक्ति गीत बज रहे थे। पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया था।

अन्य अखाड़ों के पहुंचने से मिल्की मोहल्ला का जुलूस सबसे पहले महावीर मन्दिर से निकलकर डाकखाना होते हुए जलपा चौक पहुंचा। यहां शौर्य कला का प्रदर्शन करने के बाद जुलूस बस स्टेशन चौराहा होते हुए पुनः महावीर मंदिर पर पहुंच संपन्न हुआ।

अन्य अखाड़ों का जुलूस व झांकियांं मिल्की मोहल्ला के जाते ही चतुर्भुज नाथ मंदिर और पुराना महावीर अखाड़ा, डाकखाना होकर जलपा चौक पहुंरे। अपनी कला का प्रदर्शन करने लगे। रहिलापाली की झांकी व अखाड़ा का जुलूस गुरुजी के मोड़ पर पहुंचा। यहां पहले से मौजूद बढ्ढा, मैनापुर मुड़ियापुर के जुलूस व अखाड़े भी शामिल हो गए।

सभी अखाड़े व जुलूस भिखपुरा होते हुए गन्धी मोहल्ला होकर जलपा चौक पहुंचा। जलपा चौक पर सभी अखाड़े पहुंचने के बाद एक साथ गन्धी मोहल्ला, भिखपुरा, बढ्ढा, डोमनपुरा होते हुए देर रात चतुर्भुज नाथ मंदिर पर पहुंच संपन्न हुआ।



युवाओं की ओर से तरह तरह के कलाओं का प्रदर्शन शस्त्र के माध्यम से किया जा रहा था, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। तरह-तरह की झांकियां भी लोगों को अपनी ओर मोहित व आकर्षित कर रही थीं। पूरे कस्बे में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही थी। सीसी टीवी कैमरे कस्बे अति संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए थे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए नजर बनाए हुए थे।

देखने लायक था युवाओं को जोश
नगर में महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। युवा जहां भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे वहीं विभिन्न तरह के शस्त्र कला का प्रदर्शन कर रहे थे। इसको देखने के लिए दूरदराज के गांव से भी भारी मात्रा में भीड़ सिकंदरपुर में जुटी हुई थी। पूरा नजारा बदला हुआ था। हर तरफ हर हर महादेव व जय श्री राम की गुज सुनाई दे रही थी। छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक झांकियां बनाकर जुलूस के साथ पीछे पीछे चल रहे थे।

सुरक्षा के थे कड़े बंदोबस्त
नगर में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर प्रशासन काफी संजीदा था। जगह जगह ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान के साथ ही साथ अपर जिलाधिकारी व एडिशनल एसपी, आठ क्षेत्राधिकारी व आठ उपजिलाधिकारी, फायर ब्रिगेड और टीयर गैस टीम मौजीद थी। खुफिया विभाग व इंटेलिजेंस की टीमें पूरे कस्बे में जुलूस के दौरान चक्रमण करती दिखी।

कई स्थानों पर स्वागत
महावीरी झंडा जुलूस व रथयात्रा के मार्गों पर स्वयंसेवकों व अखाड़ेदारों की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई थी। दर्जनों स्थानों पर प्रसाद, फल, शरबत, आदि की व्यवस्था की गई थी। इसको लेकर लोग आगे बढ़ते रहे। नगर पंचायत द्वारा भी साफ सफाई के साथ-साथ शरबत प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। छोटे-छोटे बच्चे भी गिलास में शर्बत लेकर जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत पिलाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed