फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rapid rise in the water level of Ganga, increased heartbeat

गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि, बढ़ी धड़कन

Sun, 01 Aug 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Rapid rise in the water level of Ganga, increased heartbeat
गंगा के जल स्तर में तेज गति से वृद्धि हो रही है। 10 सेमी प्रति घंटे के तेज गति से बढ़ रहे जल स्तर ने खतरे की घंटी बजा दी है। गंगा तटीय गांव के लोगों की धड़कने भी बढ़ने लगी है। रविवार रात आठ बजे गंगा का जल स्तर 74 मीटर पार कर गया। महज चार दिनों में जलस्तर में साढ़े छह मीटर का इजाफा हुआ। जलस्तर बढ़ने से गंगा तरी में बोई गई 500 बीघे परवल की खेती डूबकर नष्ट हो गई। मानसूनी बारिश संग टौंस और यमुना का पानी छोड़े जाने से गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महज चार दिनों में ही जल स्तर में साढ़े छह मीटर से अधिक बढ़ गया। इससे उफनाई गंगा की लहरें किनारों पर हिलोरे मारने लगी हैं। शनिवार को केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर जल स्तर आठ सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था और रात आठ बजे तक जल स्तर 72.120 मीटर पर पहुंच गया। रविवार को सुबह तेजी से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। जुलाई माह में गंगा का जल स्तर काफी कम था। बुधवार को गंगा का जल स्तर 67.460 मीटर पर था। रात से जल स्तर में बढ़ोतरी शुरू हुई और बृहस्पतिवार सुबह 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की तेज गति से बढ़ाव के साथ जल स्तर 70.530 मीटर पर पहुंच गया । केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज कार्यालय से प्राप्त आंकड़े पर गौर करें तो रविवार को 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जल स्तर रात 74 मीटर पार कर गया। गंगा का जल स्तर बढ़ने से कोनिया के गंगा की तरी में बड़े पैमाने पर बोई गई परवल सब्जी की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई। कोनिया के डीघ, बनकट, मवैया थान सिंह, चकिया, धनतुलसी, छेछुआ भुर्रा आदि गावों के गंगा की तरी में लगभग 500 बीघे परवल सब्जी की खेती की जाती है। गंगा का पानी बढ़ते ही सब्जियां पानी में डूब कर नष्ट हो गई। तेजी से बढ़ते जलस्तर ने तटीय गांव के लोगों की धड़कने बढ़ा दी है। अभी खतरे के निशान 82 मीटर से जलस्तर काफी नीचे है, लेकिन जिस गति से बढ़ रहा है उससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed