फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rape of teenage girl on the pretext of giving toffee

Bhadohi News: टॉफी देने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 10 Dec 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl on the pretext of giving toffee

विज्ञापन
मोढ़ (भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ बाजार में शनिवार की रात किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। देर रात हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।


जानकारी के अनुसार मोढ़ बाजार निवासी एक व्यक्ति की बाजार में परचून व जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान पर बैठा था। आरोप है कि दुकान पर सामान लेने गई 10 साल की किशोरी को उसने टॉफी देने के बहाने दुकान में बुलाया। उस दौरान वहां पर किसी के न होने पर दुकान का शटर बंद कर दिया। मौका पाकर आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और मामले से परिजनों को अवगत कराया। परिवार के लोग दुकानदार के यहां पहुंच गए। मामले की जानकारी पर मोढ पुलिस चौकी इंचार्ज सूबेदार यादव भी पहुंचे। बताया कि मामला संज्ञान में आया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी से इनकार किया। मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। उधर, भदोही सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed