फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rampur Ghat Bridge: Farmers will get four times the compensation

रामपुर घाट पुल : किसानों को चार गुना मिलेगा मुआवजा

Fri, 31 Oct 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rampur Ghat Bridge: Farmers will get four times the compensation
मिर्जापुर-भदोही को जोड़ने वाले गंगा नदी रामपुर घाट पुल के लिए भदोही की तरफ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

रामपुर घाट पुल के संपर्क मार्ग के लिए जिले के 269 किसानों की कुल 4.500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। पुल के लिए जमीन देने वाले किसानों को सर्किल से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा।
पुल के कई कार्यों के लिए विहरोजपुर व उपवार में जमीन अधिग्रहीत की गई है। प्रशासन के मुताबिक जिले में जमीन देने वाले किसानों को मुआवजा देने के लिए 16 करोड़ रुपये की राशि तय है।
विज्ञापन

रामपुर-जोपा घाट पर डबल लेन पक्के पुल का निर्माण बीते साल दिसंबर माह से शुरू है। रामपुर में गंगा पर 1440 मीटर लंबा और साढ़े 10 मीटर चौड़ा पुल बनना है।
रामपुर घाट पर 339.70 करोड़ से प्रस्तावित इस पक्के पुल की स्वीकृति के बाद शासन ने 118.89 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। पुल का निर्माण कार्य जारी है। मिर्जापुर में बभनी से लेकर भदोही में बिहरोजपुर तक पुल निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया है। हरियाणा की एक कार्यदायी संस्था पुल निर्माण कार्य करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पुल निर्माण के अलावा पुल तक का पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य और अन्य कार्यों के लिए विहरोजपुर उपवार में कुल 4.500 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। स्थानीय 269 किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है।

पुल के लिए जमीन देने वाले किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। बीते दिनों जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने किसानों के मुआवजे की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed