फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ramleela in gopiganj

परे भूमि नहिं उठत उठाए...

Sat, 15 Oct 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
ramleela in gopiganj
गोपीगंज के भरत मिलाप के दौरान परिक्रमा करते चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न।
नगर का चर्चित भरत मिलाप शुक्रवार को भोर में परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। 14 साल वनवास काटने के बाद अयोध्या में चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखें सजल हो गईं। लाइट की आकर्षक सजावट से नगर जहां दमक उठा, वहीं लाग विमान और झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही इस वर्ष भरत मिलाप का 50वां वर्ष पूरा हो गया।       
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से ही गोपीगंज नगर बदला-बदला नजर आ रहा था। जगह-जगह आकर्षक साज-सज्जा के साथ लाग विमान और झांकियां देख लोग प्रभुल्लित हो गए। बाबा कबूतर नाथ मंदिर से विमानों का काफिला राजमार्ग चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां बनाए गए मंच पर राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न चारों भाई गले मिले। चारों भाइयों का मिलन होते ही जय श्री राम के जयकारे से परिसर गूंज उठा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। इसके बाद एसपी, एसडीएम, सीओ और एसओ ने श्रद्धापूर्वक आरती की। इस मौके पर रामलाल अग्रवाल, भिखारी लाल अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, टुनटुन अग्रवाल, संजू जायसवाल, नंदा, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed