फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ram in Treta and Modi embraced Nishads in Kaliyuga: Dr. Sanjay

त्रेता में राम और कलियुग में मोदी ने निषादों को लगाया गले: डाॅ. संजय

Thu, 28 Dec 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ram in Treta and Modi embraced Nishads in Kaliyuga: Dr. Sanjay
दुर्गागंज/ अभोली। प्रदेश मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि त्रेता युग में रामचंद्र जी ने वनगमन के समय निषाद राज को गले लगाया। कलियुग में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद समाज को गले लगाया है। ब्लॉक के गुवाली अंबेडकर मैदान में बुधवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि हमारे समाज का इतिहास गौरवशाली है। नदी के किनारे आने वाले हर किसी का हमने मुकाबला किया है। समाज के लोगों ने अंग्रेजों के भी दांत खट्टे किए और देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मैं मंत्री नहीं संतरी हूं। मेरा हर एक कार्यकर्ता मंत्री है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना हर व्यक्ति तक पहुंच रही है। मछली उत्पादन में देश का हमारा प्रदेश अव्वल हो गया है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, मेही लाल, महेश चंद्र, राज कुमार बिंद, प्रमोद कुमार, आदर्श, सुशील बिंद, राधेश्याम, डॉ. एस लाल बिंद, चंद्रबली बिंद, सर्वेश्वर, मदन बिंद, वकील पाल, जोगेंद्र केवट, मिठाई लाल, रवि बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed