फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rakshabandhan has been celebrated in rural areas too

भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर बहनों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan has been celebrated in rural areas too
ज्ञानपुर। ग्राम्यांचलों में भी सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने-अपने घरों से पैदल, साइकिल और लग्जरी वाहनों से पहुंचकर भाई के हाथ में रक्षासूत्र बांधा। ग्रामीण अंचल के छोटे-बड़े बाजार हर जगह सजी मिठाई, मालाफूल, राखी समेत अन्य प्रकार की दुकानों पर खरीदारी के दौरान अनलॉक के मानकों का उल्लंघन भी होता दिखा। राजमार्ग से लेकर लिंक और संपर्क मार्गों पर अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की भरमार लगी रही। जगह-जगह संचालित पेट्रोल टंकियों पर सुबह से ही तेल लेने की होड़ रहने से भीड़ की अधिकता सुरक्षा के बचाव पर सवाल छोड़ रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर पसरा रहा सन्नाटा
ज्ञानपुर। एक ओर प्रदेश सरकार बहनों को नि:शुल्क यात्रा कराने के लिए रोडवेज का संचालन कराया गया वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा। राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग जाने से जहां लोगों को पांच मिनट का रास्ता एक घंटे में तय करना पड़ रहा था। चर्चा रही कि सरकार की मंशा के आगे किसी की नहीं चल पाती, क्योंकि गत वर्ष पर्व के दिन ज्ञानपुर रोड, जंगीगंज, अहिमनपुर, कटका, सरायजगदीश, अतरौरा, अलमऊ हाल्टों पर ठहराव लेकर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी खचाखच आवागमन कर रेलवे का राजस्व बढ़ाने काम कर रही थी, लेकिन इस वर्ष लाकडाउन के चलते संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन

तीन हजार रुपये किलो बिकी पिस्ता की बर्फी
ज्ञानपुर। भाई-बहन के अटूट बंधन के आगे लाकडाउन में आर्थिक तंगी का कोई असर मिठाई की दुकानों पर देखने को नहीं मिला। गोपीगंज नगर, फूलबाग, ज्ञानपुर, भदोही, मिर्जापुररोड-गोपीगंज, पड़ाव-गोपीगंज, जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ पर संचालित दुकानों में पिस्ता बर्फी तीन हजार रुपये किलो तक बिकी। जबकि काजू बर्फी-740, काजू कलर बर्फी-900, मेवा बाइट-800, सोहन हलुआ-380 रुपये प्रति किलो बिकी। वहीं इन्हीं दुकानों पर लड्डू, छेना आदि मिठाइयों की विशेष मांग मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों तक सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी-नकली सामान पर नहीं लग पाई रोक
ज्ञानपुर। रक्षाबंधन पर्व की आपाधापी में दुकानदारों ने औराई बाजार, माधोसिंह, गोपीगंज, ज्ञानपुर, पाली, दानूपुर, अभोली, दुर्गागंज, सर्रोई, बभनौटी, चौरी बाजार, नईबाजार, सुरियावां नगर, सुभाषनगर, गोधना, ऊंज, कोइरौना, कटरा, धनतलसी, खमरिया नगर, लालानगर, उगापुर, कठारी आदि बाजारों में घी, तेल, सोयाबीन, खोवा, बेसन, सूजी आदि सामान के मिलावटी और नकली होने का फर्क न समझकर ग्राहकों को लूटते रहे। प्रशासन के साथ खाद्य सुरक्षा, अभिहित अधिकारियों-कर्मचारियों का दूर-दूर कोई पता नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed