फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajkumar Shukla wins the post of President in a close contest

Bhadohi News: कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर राजकुमार शुक्ल की जीत

Thu, 28 Dec 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Shukla wins the post of President in a close contest
औराई। तहसील बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही जबकि महामंत्री पद पर एकतरफा जीत दर्ज हुई। बुधवार को तहसील में गहमागमी के बीच मतदान किया गया। राजकुमार शुक्ला अध्यक्ष और महामंत्री रमाकांत दूबे निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

औराई तहसील बार संघ का चुनाव के लिए मतदान बुधवार शाम चार बजे तक चली। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हो गई। नौ चक्र की मतगणना शाम साढ़े पांच बजे समाप्त हुई। पहले राउंड से लेकर सातवें राउंड तक अध्यक्ष पद के लिए काटें की टक्कर रही। राजकुमार शुक्ला और बसंत लाल यादव थोड़े मतों से ऊपर नीचे होते रहे। आठवें राउंड में दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर हो गए। अंतिम नौवें राउंड की मतगणना में पांच वोट अधिक पाकर अध्यक्ष पद पर राजकुमार शुक्ला निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर रमाकांत दुबे अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार को 49 मतों से पराजित किया। तहसील बार संघ के चुनाव में जहां सभी पद निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके थे। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव होना था। दोनों पदों पर आमने-सामने की टक्कर थी। मतगणना समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी राम यज्ञ पाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार शुक्ला 106 मत व बसंत लाल यादव ने 101 मत प्राप्त किया। वहीं महामंत्री पद के लिए धीरेंद्र कुमार को 79 मत और रमाकांत दुबे को 128 मत मिला। रमाकांत ने धीरेन्द्र को 49 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

इनसेट:
तहसील में नहीं होगा अधिवक्ताओं का शोषण
औराई। अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त कर राजकुमार शुक्ला ने कहा की तहसील में किसी भी अधिवक्ता और अधिकारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा, जो मेरे कार्य में प्रमुखता होगी। औराई तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध किए जा रहे। उन कार्यों पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed