फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain with strong thunderstorms, mud-soaked roads

तेज आंधी संग बारिश, कीचड़ से सनी सड़कें

Wed, 02 Jun 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain with strong thunderstorms, mud-soaked roads
ज्ञानपुर। चक्रवात ताऊते और यास के बाद मंगलवार को दोपहर मौसम में अचानक बदलाव हुआ। पूर्वाह्न तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लगभग आधे घंटे तक की बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे कीचड़ से सड़कें सन गई और उमस से लोगों को राहत मिली। कई स्थानों पर बिजली भी गिरी, लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अरब सागर से उठे चक्रवात ताऊते के कारण 18 से 20मई तक जिले में 140 मिमी बारिश हुई और बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात यास के कारण 27 से 29 मई तक रूक-रूककर बारिश हुई। इससे कई शहर से लेकर देहात तक सड़कें कीचड़ में सन गई। कई स्थानों पर आज भी निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। दो दिन मौसम सही रहने के बाद मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर में तेज आंधी संग आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही समेत अन्य बाजारों में सड़कों पर कीचकाच बढ़ गया। उमस के कारण बेहाल लोगों को भी राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि उष्णकटिबंधीय गतिविधियों के कारण हल्की बारिश हुई। आने वाले समय में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed