फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain showers

झमाझम हुई बारिश, गर्मी से राहत

Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rain showers
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर जलजमाव के बीच जाते वाहन। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में मंगलवार को सुबह मानसून मेहरबान हो गया। करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से नगर की कई सड़कें झील बन गईं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने से कई स्थानों पर घुटने तक पानी जमा हो गया। दुर्गागंज तिराहे पर पानी भर जाने से डेढ़ घंटे तक आने-जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश हुई तो गर्मी से राहत महसूस हुई लेकिन इसके बंद होते ही उमस ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

करीब पखवारे भर से उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। सोमवार की सुबह से मौसम बदलने लगा। दोपहर बाद एक घंटे बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। सुबह आसमान में एक बार फिर काले बादलों ने डेरा डाल लिया। सुबह नौ बजे गोपीगंज, मोढ़ और भदोही समेत कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। नालियों की सफाई समुचित ढंग से न होने के कारण दुर्गागंज तिराहे पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद पानी हटने पर आवागमन सामान्य हो सका। पुरानी कलेक्ट्रेट, नारायण कॉलोनी समेत कई निचले मोहल्लों में भी पानी भर गया। कमोबेश यही हाल गोपीगंज, मोढ़ बाजार में भी रहा, हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से उमस से लोग परेशान हो गए। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। अगैती नर्सरी डालने वाले किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। नर्सरी का विकास इससे तेजी से होगा। एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद कई निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया और सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से क्षणिक राहत मिली, मगर थोड़ी ही देर में उमस ने बेचैन कर दिया। घर के अंदर लोग उमस से पसीने-पसीने रहे। दोपहर बाद बीच-बीच में बादलों के बीच से झांकते सूर्यदेव की तपिश से लोग बेहाल हो उठते। कहा जाने लगा कि कुछ देर तक लगातार बारिश ही तपती जमीन को ठंडी कर सकती है। तभी उमस से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed