फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain on 25 thousand hectare crop, hail

25 हजार हेक्टेयर फसल पर बारिश, ओले की मार

Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rain on 25 thousand hectare crop, hail
बारिश और तूफान से अभोली के भौथर गांव में गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। तीन दिन की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने खेतीबारी को तबाह कर दिया है। जिले भर में 25 हजार हेक्टेयर फसल कुदरत के कहर की भेंट चढ़ गई। इससे गेहूं की उपज भी 40 फीसदी तक घटने की आशंका से किसान चिंतित हो उठे हैं। वज्रपात से उपज पर भारी चोट पहुंचने के कारण दाल-रोटी के भी लाले पड़ने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

बुधवार रात से शुरू हुई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने जिले में भारी तबाही मचाई। शुक्रवार तक जगह-जगह ओले गिरे और आंधी से फसलें गिर गईं। दो सौ से तीन सौ ग्राम तक के ओले गिरने से दलहनी और तिलहनी फसलों के फूल और फलियां झड़ गईं। इससे किसानों की गाढ़ी की कमाई मिट्टी में मिल गई। शासन की सख्ती पर जिला प्रशासन ने क्षति की आकलन रिपोर्ट भेजी है, जिसमें भदोही और औराई तहसीलों में 35-35 फीसदी के आसपास नुकसान दर्शाया गया है। ज्ञानपुर तहसील का आंकड़ा अभी आया नहीं है, मगर वहां भी लगभग इतना ही नुकसान बताया जा रहा है। जबकि वास्तव में धरातल पर किसानों को भारी क्षति हुई है। सब्जी की फसल जहां पूरी तरह बर्बाद हो गई, वहीं चना, मटर, अरहर और सरसों को ओलों की मार ने भारी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

इसी तरह आम और अन्य फसलें भी बर्बाद हुईं हैं। जिले में 55 हजार हेक्टेयर गेहूं, आठ हजार में दलहन-तिलहन के अलावा सब्जी और अन्य फसलों को लेकर कुल लगभग 70 हजार हेक्टेयर में कृषि-बागवानी की खेती की गई है। इसमें अगर प्रशासन के आंकड़े के मुताबिक 35 फीसदी नुकसान भी ले लिया जाए तो 24 हजार 500 हेक्टेयर रकबे की खेतीबारी ओलावृष्टि से चौपट हो गई है। हालांकि वास्तव में यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है। उधर किसानों का कहना है कि धान की फसल अतिवृष्टि के कारण लगातार पानी में डूबे रहने से चली गई। अब ओलावृष्टि से गेहूं और दलहन-तिलहन भी बर्बाद हो गई तो दाल-रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल हो जाएगा। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि तहसीलों से सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। भदोही और औराई में 35 फीसदी के आसपास क्षति हुई है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed