फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain also occurred on the second day, water logging

दूसरे दिन भी हुई बारिश, जलजमाव

Wed, 19 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rain also occurred on the second day, water logging
ज्ञानपुर। खाड़ी देशों की ओर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते का असर जिले में दूसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा। इस क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह से ही न तो आसमान से बादल छट सके और न ही धूप निकल सकी। ऐसे में पूरे दिन बूंदाबांदी चलने से नगरों व गलियों की बजबजाती गंदगी, जाम पड़े नाला-नाली, कीचड़ से सनी सड़कों से जनमानस को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दरअसल बीते सोमवार की देर रात ताउते तूफान का असर जिले में प्रभावी होने से हुई झमाझम बारिश ने अपना विकराल रुप दिखाया। इस दौरान हवाओं का रुख तेज होने के साथ ही बारिश के बीच हुई शार्टसर्किट से बिजली गुल हो गई जिसमें अभी तक लगभग दो सौ गांवों की बिजली बहाल नहीं हो सकी है। वहीं खेती के लिहाज से रवि सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई-मड़ाई से मुक्ति पा चुके किसानों को नुकसान का कोई भय नहीं रहां। हालांकि कई आम परिवारों में रिहायशी छप्पर, खपरैलयुक्त घरों के रिसने, उड़ने से बौखलाहट बनी रही। पूर्वोत्तर रेलवे, एनएचएआई समेत विभिन्न बड़ी परियोजनाओं के ठप रहने से कार्यदायी संस्थाओं में कार्य के विलंब होने का मलाल सताता रहा। जर्जर हो चुके बिजली उपकेंद्रों में पानी भरने के चलते अधिकारियों-कर्मचारियों में ब्लास्टिंग की चिंता दूर नहीं हुई। गोपीगंज नगर, जंगीगंज, कोइरौना, सोनपुर-कटरा, धनतुलसी, छेछुआं, इटहरा, बारीपुर, कलिंजरा, गोपालापुर, दानीपट्टी, चौरी, दुर्गागंज, लालानगर, माधोसिंह, घोसिया, खमरिया नगर, उगापुर, कठारी, नईबाजार, सरोई, पाली, सुरियावां, दानूपुर, अभोली, मतेथू, सुभाषनगर, कुरमैचा, ऊंज, नवधन, सुधवैं, मैलौना, गोधना, दरवांसी, चंदापुर, सीतामढ़ी, कालिकानगर, मऊरामशाला, सरायहोला आदि क्षेत्रों को जोड़ने वाले छोटे-बड़े मार्गों पर जलजमाव दूर न होने से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड को पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की हालत बद से बदतर होने के चलते राहगीरों, वाहन चालकों ने रास्ता बदल कर यात्रा पूरी की। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था कराने में कदम नहीं बढ़ाया। गांव की सरकार शपथ लेने, अधिकार मिलने का इंतजार करने में समय जाया कर रही है लेकिन पंचायती राज विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पसीना छोड़ रहा है। आवागमन में परेशानी उठाने वालों ने आरोप लगाया है कि पूर्व में कार्यरत रही गांव की सरकार में 80 फीसद जनहित के कार्य कागजों पर कराकर सरकारी धन का बंदरबांट होने से खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सूफीनगर बाजार से जंगीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग पर गटर का पानी एक-दूसरे से विवाद को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed