प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे बलिया–प्रयागराज रामबाग के बीच एक जोड़ी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाएगा। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा में सुविधा हो। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05153 बलिया–प्रयागराज रामबाग अनारक्षित परीक्षा विशेष 24, 29 और 31 अक्तूबर को चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को संचालित होगी।
बलिया से चलने वाली ट्रेन रात 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह यूसुफपुर से रात 8:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 8:37 बजे, औड़िहार से 9:22 बजे, वाराणसी सिटी से 10:12 बजे, वाराणसी जंक्शन से 10:30 बजे, बनारस से 10:50 बजे और ज्ञानपुर रोड से रात 11:37 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज रामबाग से ट्रेन शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ज्ञानपुर रोड से शाम 7:42 बजे, बनारस से रात 9:03 बजे, वाराणसी जंक्शन से 9:20 बजे, वाराणसी सिटी से 9:35 बजे, औड़िहार से 10:22 बजे, गाजीपुर सिटी से 11:07 बजे और यूसुफपुर से रात 11:32 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी।