फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Railway Safety Commissioner will take stock today, many trains got short

Bhadohi News: आज जायजा लेंगे रेल संरक्षा आयुक्त, कई ट्रेनें हुईं शॉर्ट

Mon, 21 Oct 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Railway Safety Commissioner will take stock today, many trains got short
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज खंड पर दोहरीकरण एवं इंटरलाकिंग कार्य का जायजा लेने सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त आएंगे।
विज्ञापन

वह वाराणसी से प्रयागराज तक विंडो ट्रेन से गुजरेंगे। जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार्य के कारण कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन में रहेंगी।
उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर रोड होकर वाराणसी एवं प्रयागराज रामबाग से 21 अक्तूबर तक चलने वाली वाराणसी-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी अप और डाउन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

बलिया से 21 अक्तूबर को चलने वाली बलिया-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी अप और डाउन प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूंसी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी झूंसी से रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ से 21 अक्तूबर को चलने वाली मऊ-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी अप और डाउन प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूंसी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी झूंसी से प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।

हावड़ा से 20 अक्तूबर को चलने वाली हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी वाराणसी-प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी। प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर वाराणसी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed