फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   railway

सातवें दिन भी लिंक फेल, नहीं हुआ आरक्षण

Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
railway
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर लगा लिंक फेल होने का बोर्ड। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर का लिंक फेल रहने से सन्नाटा पसरा रहा। देर रात से लाइन लगाए दर्जनों यात्री सुबह पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली को कोसते हुए लौट गए। विवाद से बचने के लिए कर्मचारियों ने खिड़की पर लिंक फेल होने का बोर्ड लगा दिया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोरोना को देखते हुए रेल प्रशासन ने मडुआडीह-प्रयागराज रामबाग खंड पर पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर काउंटरों के खुलने पर रोक लगा दी थी। अनलाक में मात्र दो ट्रेन पवन एवं सिकंदराबाद एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ। एक सितंबर से आरक्षण काउंटर को खोलने का निर्देश जारी तो कर दिया लेकिन लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। जबकि बिचौलिए हावी रहे। काउंटर खुलने पर यात्रियों में आशा जगी थी, लेकिन सातवें दिन लिंक फेल होने के चलते वेटिंग टिकट मिलने का संकट खड़ा हो गया। प्रभारी अधीक्षक एके वर्मा ने बताया कि लिंक फेल की सूचना मंडलीय और गोरखपुर मुख्यालय को दी गई है लिंक मिलने पर आरक्षण शुरु हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए खंड पर पांच माह से बंद चल रही चौरीचौरा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के चलने की संभावना दिख रही है। पांच नवंबर तक मुंबई जाने के लिए और 25 अक्टूबर तक पवन एक्सप्रेस, सिंकदराबाद एक्सप्रेस में सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed