फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rail tracks caught in encroachment, police gave warning to clear them in three days

Bhadohi News: अतिक्रमण की जद में पटरियां, पुलिस ने तीन दिन में खाली करने की दी चेतावनी

Mon, 06 Apr 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rail tracks caught in encroachment, police gave warning to clear them in three days
गोपीगंज नगर में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते पुलिस के जवान। संवाद
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बढ़ते अतिक्रमण के लिए रविवार को पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी। कहा कि तीन दिन में अतिक्रमण हटाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। तीन दुकानों को पुलिस ने हटवाया। गोपीगंज नगर के चौराहे से पहले और पश्चिम तरफ लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी है। इस कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। दुकानदार सड़क के किनारे कब्जा कर रखे हैं। बची हुई जगह पर ऑटो चालक वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क की आधी चौड़ाई प्रभावित हो रही है। जाम लगने के कारण घंटों वाहन चालक जाम में फंसे रहते हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चौराहे के पास मनमाने ढंग से ऑटो खड़ी करके सवारी बैठाने और उतारने से यातायात बाधित होता है। गोपीगंज चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि अभियान चलाकर तीन दुकानों को हटाया गया। शेष पटरी दुकानदारों को तीन दिन में दुकान हटाने के लिए चेतावनी दी गई है। इस मौके पर एसआई चंद्रशेखर राय, कांस्टेबल विनीत तेवतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed