फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   raid on illeagle clinic

अवैध क्लीनिक पर छापा

Tue, 02 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
raid on illeagle clinic
ज्ञानपुर। माधोसिंह बाजार में अवैध ढंग से संचालित एक पैथालॉजी और क्लीनिक पर सोमवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। मौके से बड़ी मात्रा में प्रयोग में ली गई सिरिंज मिली। हालांकि कार्रवाई की बजाए तालमेल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया। पिछले दिनों नागरिकों ने शिकायत किया था कि लॉकडाउन में रोक के बाद भी एक अवैध पैथालॉजी और क्लीनिक नियमों को ताख पर रखकर संचालित होे रहा है। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी औराई डॉ. अशफाक ने छापेमारी की।
विज्ञापन

कुछ लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो में बड़ी मात्रा में स्वास्थ्य उपकरण बरामद हुए। जांच में यह बात भी सामने आई कि जो व्यक्ति संचालक है वह हॉटस्पाट गांव से प्रतिदिन आता है। जिससे संक्रमण फैलने का भी खतरा है। शुरूआत में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी कार्रवाई करने में दिलचस्पी दिखाई हालांकि एक सत्तापक्ष के नेता का फोन आने से सभी शांत हो गए। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि विभागीय स्तर से छापेमारी की गई लेकिन मौके से कोई सामान बरामद नहीं हुआ जिससे यह स्पष्ट हो कि वहां क्लीनिक चलता है, हालांकि छापेमारी में मिले समान विभागीय कार्य प्रणाली पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed