फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   raam raayapur ke graameenon ne mukhyaalay par kiya ejeeteshan

रामरायपुर के ग्रामीणों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन 

Fri, 10 Jun 2016 02:00 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 10 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
 भूमिधरी की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ भदोही ब्लाक क्षेत्र के रामरायपुर गांव के ग्रामीणों बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के नाम पत्रक  देकर भूमिधरी जमीन को मनबढ़ों से अतिक्रमण मुक्त  कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि भदोही ब्लॉक  प्रमुख विकास यादव ने जमीन पर अतिक्रमण किया है। रामरायपुर, रेवड़ा परसपुर मौजा सटे हैं। 
विज्ञापन

जयशंकर पाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के अलावा डीजीपी, मंडलायुक्त, मानवाधिकार आयोग, डीआईजी, मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। पीड़ितों ने दबंगों से सुरक्षा की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि  विपक्षी सत्ता के बल पर दो बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन रसूख के चलते निरस्त करा दिया गया। बिना पैमाइश जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करा रहे हैं। आरोप लगाया कि विपक्षी मनबढ़ किस्म के लोगों का अवैध समूह बनाए हैं। किसी तरह घटना होती है तो आरोपी जिम्मेदार होंगे। ग्रामीणों ने गुहार लगाई कि मौजा रामरायपुर, रेवड़ापरसपुर बार्डर अलग किया जाए, जिससे विवाद हमेशा के खत्म हो जाए। ग्रामीणों ने जान माल सुरक्षा की मांग की। इस मौके पर आरडी पाल, शिवशंकर पाल, जवाहर पाल, धर्म राज पाल, जंग बहादुर, श्यामबिहारी, ओम प्रकाश, रविंद्र पाल, हीरालाल, रामराज पाल, राजेंद्र बघेल, बच्चन पाल, अमरजीत,कृष्णा, बृजलाल आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed