Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Questions raised to government on neglect of carpet industry

Bhadohi News: कालीन उद्योग की उपेक्षा पर सरकार से किए सवाल

Tue, 13 Feb 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Questions raised to government on neglect of carpet industry
ज्ञानपुर। विधानसभा भवन में दो फरवरी से 12 फरवरी तक चले विधानसभा बजट सत्र का समापन हो चुका है। सत्र में भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने जहां बजट सत्र में जिले की प्रमुख समस्याओं को उठाया। सत्ताधारी दल के औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने बजट की सराहना जरूर की थी।
विज्ञापन

भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने विधानसभा भवन में जिले की समस्याओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सरकार पर कालीन उद्योग की उपेक्षा का आरोप लगाया। अपने नौ मिनट के संबोधन में उन्होंने कालीन उद्योग की समस्याओं के साथ-साथ एमबीएस अस्पताल में 6 वर्ष से बने 10 शैय्या मातृ-शिशु अस्पताल के संचालन में देरी को लेकर भी सरकार को घेरा। जिले की जर्जर हो चुकी सड़कों के साथ जिले में अटकी सफाईकर्मियों की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ औराई और ज्ञानपुर विधायक ने बताया कि बजट अभिभाषण के बाद उन्होंने सरकार की ओर से पेश बजट की सराहना की। विधायक विपुल दुबे ने बताया कि सरकार ने वेटनरी कॉलेज की सौगात दी। इसके अलावा सालों से चली रही डेंगुरपुर पक्का पुल, सौ शय्या अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। डेंगुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण को लेकर प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि बजट में सरकार अधिकतर मांगे पूरी कर देती है। इसलिए बजट के बाद विपक्षी विधायकों को अधिक मौका दिया जाता है। मंडल के सभी विधायक मुख्यमंत्री से मिले और बजट को प्रदेश के सांस्कृतिक व आर्थिक उन्नति का मार्ग बताते हुए अपनी-अपनी मांगें भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed