{"_id":"676ffaef6609df8e3601a3fd","slug":"questions-raised-on-the-system-video-of-excise-department-constable-taking-bribe-goes-viral-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, आबकारी विभाग के सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, आबकारी विभाग के सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
Sat, 28 Dec 2024 06:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 06:50 PM IST
सार
ज्ञानपुर में सेल्समैन से रिश्वतखोरी करते सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है वीडियो में जांच करने पहुंची टीम देशी शराब की दुकान पर पहुंची और ये वीडियो सामने आ गया। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल हो रहा फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौरी थाना क्षेत्र के गिरियां भाला स्थित एक देशी शराब की दुकान पर आबकारी विभाग के एक सिपाही की ओर से सेल्समैन से रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को लेन-देन का वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। सेल्समैन ने दावा किया कि निरीक्षण के टीम ने पांच हजार की रिश्वत ली।
विज्ञापन
कहा कि दुकान की जांच के लिए आबकारी अधिकारी अरूण कुमार शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान एक सिपाही को सेल्समैन से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिपाही किस तरह सेल्समैन से पैसे ले रहा है। सेल्समैन ने आरोप लगाया कि टीम की ओर से आए दिन दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि इन दिनों लगातार जांच चल रही है और मानकों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। जिस सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था। वह मेरे अनुपस्थित में ऐसा किया है। हालांकि डीएम के निर्देश पर एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन