फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Purify the rice nursery, the yield will be better

Bhadohi News: शोधन कर डालें धान की नर्सरी, बेहतर होगी पैदावार

Thu, 22 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Purify the rice nursery, the yield will be better
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर संवर्गीय विभागीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्या सुनी। उन्हें संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को कृषक योजना, आवासीय भूमि योजना, खरीफ सीजन में धान की खेती के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि धान की नर्सरी में प्रजाति का चयन महत्वपूर्ण होता है। धान को भीगों कर नर्सरी डालनी चाहिए। ऐसा करने से नर्सरी में रोग लगने की संभावना नहीं रहती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कृषि रक्षा रसायन की आपूर्ति है। किसान कार्बेण्डाजिम, थीरम, ट्राईकोडर्मा आदि दवा लेकर बीज का शोधन अवश्य करें। इसके बाद बोआई करें। इससे नर्सरी उत्तम होती है, साथ ही फसल की पैदावार बेहतर होती है। सहायक उद्यान निरीक्षक सुबाष सिंह ने मिशन बागवानी की जानकारी किसानों को दी। बताया कि बागवानी पर 40 फीसदी अनुदान मिलता है। सहायक अभियंता नहर सुरेश कुमार ने बताया कि 10 नलकूप बंद हैं। 537 संचालित हैं। इस दौरान जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार यादव, राम प्रकाश समेत किसान मल्लू राम बिंद, अशोक कुमार यादव, सुनिल कुमार मौर्य आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed