फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Public Works Department withdrew or notices from 18 building owners

लोक निर्माण विभाग ने वापस लिया 18 भवन स्वामियों से नोटिस

Sun, 17 Jul 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Public Works Department withdrew or notices from 18 building owners
भदोही। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को गोपीगंज नगर के 18 भवन स्वामियों से ध्वस्तीकरण का नोटिस वापस ले लिया। विभाग की ओर से 31 मई को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि समयसीमा में गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग स्थित बड़ा चौराहा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग आगे की कार्रवाई करने के लिए विवश होगा। नोटिस पाने वालों में शामिल प्रदीप जायसवाल समेत 18 भवन स्वामियों ने यह आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी कि 2015 का मामला अभी तक लंबित है। इसके बाद भी विभाग दूसरी बार नोटिस भेजकर भूमिधरी से बेदखल करना चाहता है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियंताओं ने गोपीगंज नगर में सीमांकन कर नोटिस भेज दिया था। पुराना मामला हाईकोर्ट में होने के कारण जवाब दाखिल कर 18 भवन स्वामियों से नोटिस वापस ले लिया गया है। मामला फाइनल होने के बाद नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed