फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Public meetings will be held at 24 places in all the three assemblies.

तीनों विधानसभा में 24 स्थानों पर होगी जनसभा

Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Public meetings will be held at 24 places in all the three assemblies.
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव में कोविड प्रोटोकाल और आदर्श आचार संहिता के पालन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि 15 जनवरी तक कोई भी जनसभा व रैली आदि नहीं निकलेगी। उसके बाद यदि जनसभाएं होंगी तो कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा। इसका सभी राजनीतिक दलों को ध्यान देना होगा। उन्होंने बताया कि भदोही में विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज चौरी, श्री इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज रामरायपुर, भिखारीरामपुर का मैदान और सेवाश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज सुरियावां शामिल हैं। ज्ञानपुर विधानसभा में लव-कुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी, विमल सिंह महाविद्यालय इटहरा, शिवमणि मिश्रा इंटर कॉलेज इटहरा, शिव सेवक पट्टी स्टेडियम सगरा तालाब, गुलाब धर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, कालिका इंटर कॉलेज कोईरौना, राधा स्वामी इंटर कॉलेज छतमी, प्राथमिक विद्यालय सेमराध, जंगीगंज स्टेशन के पास दरवांसी मैदान, मेढ़ी स्टेडियम, जीआईसी इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को चिह्नित किया गया। औराई में काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज, राम सजीवन लाल इंटर कॉलेज खमरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनौटी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न इंटर कॉलेज गिर्द बड़ागांव, हवाईपट्टी उगापुर, उपरोठ त्रिमुहानी के पास नरथुआ, सरदार पटेल व्यायामशाला रजईपुर शामिल हैं। राजनीतिक दलों की ओर से ज्ञानपुर में चकमांधाता हरिदेवपुर, भदोही विधानसभा में सेवा सदन इंटर कॉलेज, आरती कलादर्शन इंटर कॉलेज गौरा सराय होला एवं औराई विधानसभा क्षेत्र में दत्ती पुर मैदान, रामलीला ग्राउंड गोपीगंज का भी प्रस्ताव दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक बूथ पर 1250 मतदाता से संख्या अधिक होने पर सहायक कक्ष बनाने के लिए भदोही विधानसभा में बूथ संख्या 314 प्राथमिक स्कूल काशीपुर कक्ष संख्या तीन, बूथ 177 प्राथमिक स्कूल कस्तूरीपुर दक्षिण दिशा, ज्ञानपुर विधानसभा में बूथ संख्या 418 गुलाब धर मिश्रा इंटर कॉलेज गोपीगंज कक्ष संख्या एक, औराई विधानसभा में बूथ संख्या 75 प्राथमिक स्कूल लाला नगर का कक्ष संख्या एक को अतिरिक्त या सहायक बूथ बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कोविड-गाइडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का पालन चुनाव में करना जरूरी है। इस मौके पर विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन दूबे, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed