फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ptah hospital with heat stroke and diarrhea patients

हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीजों से पटा अस्पताल  

Fri, 29 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 29 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
Ptah hospital with heat stroke and diarrhea patients
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
 शरीर को झुलसा देने वाली लू और गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम के तल्ख के साथ बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीजों से सरकारी और निजी अस्पताल पट गए हैं। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक उल्टी-दस्त और डायरिया के 50 मरीज केवल जिला अस्पताल में भर्ती हुए, जबकि ओपीडी में रिकार्ड 1120 पर्चियां कटीं। 
विज्ञापन



अप्रैल की शुरुआत से ही कहर बरपा रही गर्मी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। गत एक पखवारे से तापमान 42-43 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इस बीच लू के थपेड़ों और उमस में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आसमान से मानो आग बरस रही है। गर्मी और उमस के बीच शादी-ब्याह के मिलावटी भोजन सेहत पर भारी पड़ने लगा है। लिहाजा हल्की सी भी असावधानी के चलते उल्टी-दस्त, डायरिया की चपेट में आकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। दोपहर में चल रही लू से बचने में कोताही बरतने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों हीट स्ट्रोक और उल्टी-दस्त के मरीजों की तादाद बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में डायरिया के लगभग 50 मरीज भर्ती हुए, जबकि 1120 पर्ची काटी गई। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाल रोग विशेषज्ञ, इमरजेंसी में मरीजों की भारी भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दवा की दूकानों पर भी मरीजों की भीड़ दिखी। डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गर्म मौसम के बीच खानपान में लापरवाही बरतने पर उल्टी दस्त और डायरिया हो रहा है। खाना कम खाने और पानी अधिक पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed