फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PRV Bhadohi also topped the zone in the eighth month

पीआरवी भदोही आठवें माह भी जोन में अव्वल

Tue, 01 Nov 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
PRV Bhadohi also topped the zone in the eighth month
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का रिस्पांस टाइम जोन स्तर पर लगातार आठवें महीने पहले स्थान पर है। हालांकि प्रदेश स्तर पर एक रैंक फिसल कर 10वीं हो गई है। पीड़ित तक पहुंचने का रिस्पांस टाइम आठ मिनट दर्ज किया गया, जो सितंबर की तरह ही है। जुलाई में 7.30 मिनट, अगस्त में 7.38 मिनट और सितंबर में आठ मिनट में पीआरवी पहुंची।
विज्ञापन

भदोही की पीआरवी पूर्वांचल के जनपदों में बेहतर है। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए पुलिस तेजी से पहुंच रही है। इसके पहले भी पुलिस आईजीआरएस पोर्टल पर मिल रही शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रह चुकी है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, किस जिले की पुलिस कितनी तेज हैं, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से ही लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी।
विज्ञापन

आपात कालीन नंबर डायल 112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। जुलाई की जारी रैकिंग में भदोही का रिस्पांस टाइम 7.30 मिनट रहा, जबकि अगस्त में यह 7.38 मिनट हो गया। सितंबर में आठ और अक्तूबर में भी आठ मिनट ही दर्ज हुआ। रिस्पांस टाइम में करीब 25 सेकेंड की गिरावट हुई है। इसके बाद भी पूर्वांचल के अन्य जनपद भदोही के आसपास भी नहीं है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रिस्पांस टाइम को अभी और सुधारने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मियों की मेहनत से भदोही प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में शामिल है। जनवरी से लगातार पीआरवी का बेहतर रिस्पांस टाइम बना हुआ है। बताया कि किसी-किसी घटना में पीआरवी को पहुंचने में समय लग जाता है। इससे समय में गिरावट आ जाती है। कई बिंदुओं पर रैंकिग तय की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed