फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Provide timely compensation to flood affected people

बाढ़ प्रभावित लोगों को समय से दिलाएं मुआवजा

Thu, 20 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Provide timely compensation to flood affected people
सचिव समाज कल्याण एवं जिले के नोडल अधिकारी समीर वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा एवं बाढ़ की समीक्षा बैठक हुई। सचिव ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय से मुआवजा दिलाने संग अन्य सुविधाएं देने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी समीर वर्मा ने कहा कि सरकार आपदा एवं बाढ़ से परेशान परिवारों को लेकर गंभीर है। जिन लोगों को अभी तक राहत एवं मुआवजा नहीं मिल सका है, उन्हें तत्काल मुहैया कराए जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि महीने भर पूर्व आई बाढ़ में प्रशासन की ओर से मुस्तैदी से काम किया गया। कंट्रोल रूम की स्थापना करने के साथ ही जरूरमंदों तक सहायता पहुंचाई गई।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय 22 सदस्यीय टीम लगातार निगरानी करती रही। तहसील ज्ञानपुर के छेछूआ उपरवार, इटहरा उपरवार, अमिलौर उपरवार में प्रभावित 350 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। 26 अगस्त से तीन सितंबर तक राहत के तहत 4050 लंच पैकेट और 75 राशन किट का वितरण किया गया। बाढ़ राहत कैंप में शरणार्थी के लिए स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई थी। कैंप में समय-समय पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही साथ फागिंग भी कराया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक सरकारी नाव, 62 बड़ी नाव, 96 छोटी नाव की व्यवस्था के साथ आठ मोटर बोट भी मंगाई गई थी। अतिवृष्टि से कुल 65 कच्चा/आंशिक मकानों और एक पक्के मकानों की क्षति के अनुरूप दो लाख 13 हजार 200 रुपये की धनराशि का वितरण किया गया है। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, शिव नारायण सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed