फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protests prevented garbage dumping, increased tension

विरोध-प्रदर्शन कर कूड़ा गिराने से रोका,तनाव व्याप्त

Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protests prevented garbage dumping, increased tension
घोसिया। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर दो खलवापुर में मंगलवार को लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब हिदायत के बाद भी नगर प्रशासन ने वार्डवासियों की निजी जमीन पर कूड़ा गिरवाना शुरू कर दिया। विरोध-प्रदर्शन करते हुए मौके पर पहुंचे वार्डवासियों ने कूड़ा वाहन को रोक दिया। लेकिन, कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विरोध कर रहे प्रमोद मौर्य, नन्हकू, श्रवण कुमार, लवकुश जायसवाल, रामू, नान्हू मौर्य, क्षमा शंकर, सर्वेश आदि ने आरोप लगाया कि चार माह पूर्व भी इस तरह की कार्यप्रणाली अपनाई गई थी। मामला तूल पकड़ने पर नगर प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चयनित करने का आश्वासन दिया, लेकिन भूल गया। इधर बीच भी नगर में निकलने वाले कूड़ों को बिना किसी से पूछे ही लोगों के निजी जमीनों को पर गिराया जाने लगा।
विज्ञापन

कूड़ा गिराने से जहां खेतीबारी को भारी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं आसपास रह रहे लोगों को दुर्गंध के कारण सांस लेना दुश्वार हो चुका है। बार-बार नगर अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने पर भी कोई असर नहीं पड़ा। अंतत: मौके पर न अधिशासी अधिकारी पहुंच सके और ना ही नगर अध्यक्ष। वार्डवासियों ने कूड़े से भरे वाहन को काफी देर तक रोके रखने के बाद वापस करा दिया। चेतावनी दी कि यदि नगर प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन सुरक्षित नहीं कराई तो नगरवासी अपने जमीन पर कूड़ा नहीं गिराने देंगे और इसका विरोध जिला मुख्यालय तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसिया। खमरिया नगर के खलवापुर वार्डवासियों का यह भी आरोप था कि नगर में खाली पड़ी जमीनों पर नगर प्रशासन ने मिलीभगत कर अतिक्रमण करा दिया, लेकिन अब वही अतिक्रमणकारी नगर पंचायत के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। नगर पंचायत के अधीन खाली पड़ी जमीन को खाली करा दिया जाए तो कूड़ा निस्तारण ही नहीं बल्कि नगरवासियों के लिए अन्य सुविधाओं के निर्माण में बाधा उत्पन्न नहीं होने पाएगी। लेकिन, नगर प्रशासन पहल करने से पीछे हट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed