फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protesters accused of arbitrariness by demonstrating against the electricity department

विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर व्यापारियों ने लगाया मनमानी का आरोप

Tue, 07 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protesters accused of arbitrariness by demonstrating against the electricity department
ट्रांसफार्मर न लगने पर चौरी बाजार में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : BHADOHI
चौरी/दुर्गागंज। भारी बारिश और बिजली गिरने से जिले की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। कई दिनों से जले पड़े ट्रांसफार्मरों के नहीं बदले जाने के कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूटने लगा है। मंगलवार को चौरी बाजार में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि जब से अनुरक्षण का कार्य ठेकेदारों ने लिया तब से विभाग कनेक्शनधारकों की चिंता को छोड़ सिर्फ कमीशनखोरी में व्यस्त रहता है। यही कारण है कि बाजार के मुख्य चौराहे के पास लगा 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर गत शनिवार को धू-धू कर जल उठा था और पूरा बाजार चार दिनों से अंधेरे में है।
विज्ञापन

पूर्वी छोर का प्रमुख बाजार होने के कारण व्यापारी तरह-तरह की दुकानों को सजाकर व्यापार करते हैं लेकिन बिजली न मिलने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बैठ पाना मुश्किल हो चुका है। लगभग 500 परिवारों को हवा-पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। दिन में लोग इधर-उधर कर काम निकाल लेते हैं लेकिन रात बीताना किसी मुसीबत से कम नहीं नजर आता। बार-बार विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को जानकारी देकर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई बावजूद इसके ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदलवाया जा सका। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका तो व्यापारी चक्काजाम करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार, भोनू सोनकर, दिवाकर जायसवाल, रंजीत सोनकर , प्रदुम्न सोनकर , गुल्ली जायस
विज्ञापन

वाल, दरोगा जायसवाल समेत बाजारवासी लाकडाउन का पालन करते हुए शामिल रहे। यही स्थिति मिश्राईनपुर उपकेंद्र से जुड़े अर्जुनपुर गांव में देखी जा रही है जहां का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले तकनीकी कमी के चलते जल गया था। शिकायत दर्ज कराने के सात दिन बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभाग कदम नहीं बढ़ा सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेल्पलाइन नंबर पर कंपलेन करने के 48 घंटे में ही समस्या का समाधान कराने की व्यवस्था है बावजूद इसके न विभाग ही सक्रियता दिखा पा रहा है न ठेकेदार। रमेशचंद, अनूप कुमार, गीता देवी, दुखनी देवी, राजेश पाल आदि ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेकर ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका तो गांववासी अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। एक्सईएन-फास्ट रामकुमार ने कहा कि मामले की जांच कराकर ट्रांसफार्मर बदलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed