{"_id":"599742b34f1c1b7e7e8b4d9e","slug":"protest-of-deduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती का किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतेलोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर गुरुवार शाम सात बजे से बिजली गुल रहने और अघोषित कटौती के विरोध में शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा नाराज लोगों ने ज्ञानपुर के महेंद्र कटरा के समीप बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि सीएम के आदेशों की अवहेलना कर मनमानी ढंग से बिजली कटौती की जा रही है। इससे खेतीबारी के साथ सामान्य जनजीवन भी बेपटरी हो गया है।
कोको दूबे के नेतृत्व में किसानों ने महेंद्र कटरा पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां 14 से 16 घंटे ग्रामीण अंचलो में बिजली देने का आदेश दिया है वहीं जिले के गांव में नाममात्र की बिजली मिल रही है। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार को दोपहर चार बजे के मध्य मात्र दो घंटे बिजली रही। करीब 14 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति ठप रही। कहा कि अधिकारी अब भी पिछली सरकार की मानसिकता से काम कर रहे हैं। जिसका विरोध हर हाल में किया जाएगा। आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में सिद्धार्थ दूबे, राजेश, कडऊ दूबे, अशोक उपाध्याय, विनय, झुरू, सुभाष समेत कई लोग मौजूद रहे।