{"_id":"69a4947b38490ca63d01aa97","slug":"protest-in-baragaon-over-the-death-of-former-iranian-president-ayatollah-ali-khamenei-bhadohi-news-c-295-1-mau1001-141704-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर बड़ागांव में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर बड़ागांव में प्रदर्शन
विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव में अमेरिका और इजरायल के विरोध प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग।संवाद
इस्राइल-अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए ईरान के पूर्व राष्ट्रपति और शिया समुदाय के प्रमुख अयातुल्ला अली खामनेई की मौत से आक्रोशित शिया समुदाय के लोगों ने रविवार को घोसी नगर के बड़ागांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ागांव में शिया समुदाय के लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि अली ख़ामनेई की मौत न केवल शिया समुदाय बल्कि समूचे मानव समाज के लिए गहरा आघात है। प्रदर्शन के दौरान समुदाय के लोगों ने भारत सरकार से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान मौलाना आफताब अहमद, मेहंदी हुसैनी, मौलाना मुजाहिर हुसैन, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना नसीमुल हसन, अली रजा, शब्बीर हसन, हुसैन, काजिम मजहरी उपस्थित रहे। संवाद