फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   protest

जल निकासी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest
ज्ञानपुर। जल निकासी की मांग को लेकर चकटोडर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर समस्या निवारण की मांग की। कहा कि पानी न निकलने से कई बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक हुई बारिश से पूरे गांव में पानी भर गया है। सड़कें पानी में डूबी है। निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी चला गया है। पूर्व में पानी निकासी हो जाती थी लेकिन नवोदय विद्यालय की बाउंड्री और नहर बनने के बाद बारिश का पानी नहीं निकल पाता। इससे बारिश अधिक होने पर फसल, घर और सड़क पर पानी भर गया है। कई दिनों तक एक स्थान पर पानी जमा होने से उससे दुर्गंध उठने लगी है। इससे कालरा, मलेरिया, डेंगू, पैरो में सूजन समेत कई रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिलाधिकारी से मांग किया कि जल निकासी की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन की एक प्रति सांसद, ज्ञानपुर विधायक और औराई विधायक को भेजी गई। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान राजाशंकर तिवारी, जितेंद्रपति त्रिपाठी, बबलू तिवारी, धीरज कुमार, दिनेशपति, अनिल कुमार, लक्ष्मीकांत, भूपेशपति, अवधेश, सुनील, रामराज गौतम, मंगला प्रसाद, तेज बहादुर, श्याम सुंदर, कमलाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed