फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest against Pradhan, charged with arbitrariness

प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन, लगाया मनमानी का आरोप

Sun, 18 Oct 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Protest against Pradhan, charged with arbitrariness
मोढ़। सुरियावां विकास खंड के बलिभद्रपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने तालाब की मिट्टी डलवाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विद्यालय से सटकर तालाब की खुदाई कराकर मिट्टी चहारदीवारी तक फेंक दी जा रही है। इससे न केवल छोटे-छोटे बच्चों को आवागमन से लेकर अंदर-बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, बरसात के दिनों में पानी भी निकल पाना मुश्किल हो जाएगा। बार-बार हो रही शिकायतों के बाद भी न ग्रामसभा स्तर से कोई उचित पहल की जा रही है न ब्लॉक स्तर से। दो दिन में ग्रामसभा में कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया गया तो ग्रामीण डीएम से भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान किशोरी यादव, सेक्रेटरी रेखा मौर्या ने कहा कि 20 बीघे तालाब के नाम दर्ज जमीन में विद्यालय चल रहा है, जिसकी खुदाई अधिकारियों के निर्देश पर कराकर मिट्टी रास्ता के लिए फेंकवाई जा रही है। कुछ लोग तालाब पर अतिक्रमण के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं जिनकी शिकायत पुलिस से की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, जयकुमार दुबे, अमित, शैलेश कुमार, मोनू दुबे, अवधेश कुमार, सुभाष दुबे, किरण, आशीष, रमापति, रमाकांत दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed