{"_id":"67ee98bcd3a3dcd47b09652c","slug":"protest-against-liquor-shop-near-shiva-temple-demand-for-removal-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : शिव मंदिर के पास से शराब की दुकान का विरोध, हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : शिव मंदिर के पास से शराब की दुकान का विरोध, हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Thu, 03 Apr 2025 07:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:48 PM IST
सार
शराब की दुकान मंदिर के पास होने पर स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और दुकान बंद कराने की मांग रखी। बता दें कि विरोध के दौरान आरोप लगाया कि मानक के विपरीत ठेके दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। काशी प्रांत उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने कहा कि भदोही नगर के मर्यादापट्टी स्थित श्री महादेव मंदिर है। जहां पर पूजा पाठ करने के लिए नगर के लोग बड़ी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन
इसमें महिलाएं अधिक रहती है। जहां नशेड़ी शराब की दुकान होने के कारण महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। कोर्ट के आदेश के अनुसार धार्मिक स्थल के पास शराब कि दुकान 200 मीटर पर हो सकती है।
विज्ञापन
यहां केवल 50 मीटर दूर ही है। उक्त शराब की दुकान को अन्यत्र करने की मांग की गई। पत्रक देने वालों में अजय दुबे, अरविंद मौर्य, दिलीप चौरसिया, सोनू, रिप्पू, दिलीप जायसवाल, संतोष मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन