फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest against desolation of Mushar Basti

सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Protest against desolation of Mushar Basti
भदोही। ब्लाक के ग्राम महबूबपुर के दो दर्जन से अधिक मुसहर बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को तहसील स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और उन्हें पत्रक दिया। मुसहरों की शिकायत है कि उनकी बस्ती 200 साल पुरानी है। लेकिन, कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम वहां की भूमि का बैनामा पर उन्हें उजाड़ा जा रहा है। मुसहरों ने कहा कि हम लोग जान दे देंगे लेकिन हम जहां आबाद हैं वहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि प्रभावशाली लोगों की पहूंच कोतवाली और पुलिस चौकी तक है। वे अपनी पहुंच और रसूख के सहारे हमारे घरों पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसमे पुलिस उनके साथ है। शिकायतकर्ता मिठाईलाल ने बताया कि पुलिस ने एक मड़हा गिरा दिया। जबकि देखा जाए तो सभी मड़हे घास फूस के हैं। जिन्हें हम लोगों ने अपना पसीना बहाकर बनाया है। पुलिस को पत्रक देने वालों में अवधेश, शिवपूजन, मेंहीलाल, श्रीनाथ, सुरेश, सावित्री, धनंजना, आशा, उर्मिला, अंजू, टीना, नंदलाल, गेना, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed