फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protection of Public Amenities Identification of Model City

सार्वजनिक सुविधाओं का संरक्षण आदर्श नगर की पहचान

Thu, 14 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Protection of Public Amenities Identification of Model City
गोपीगंज (भदोही)। सार्वजनिक सुविधाओं को संरक्षण मिलने से समस्याएं दूर होती हैं। ये बातें बुधवार को देर शाम गोपीगंज नगर छोटी चौमुहानी पर कन्या पाठशाला, केड़वरिया इंटरलाकिंग समेत कई सार्वजनिक कार्यों का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका के चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिनंदन समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेयजल, शौचालय, जल निकास नाली, नाला, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन के लिए गली, मोहल्ले में इंटरलाकिंग, हाईवे समेत ज्ञानपुर रोड, मिर्जापुर रोड, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन मार्गों पर यूरिनल की व्यवस्थाएं सार्वजनिक हैं। ऐसी सुविधाओं के संरक्षण की जिम्मेदारी एक संस्था के बजाए सबकी है। इस मौके पर आनंद कुमार गुप्ता, अनूप जायसवाल, अश्वनी कुमार अग्रवाल, महेश विश्वकर्मा, संतोष, सतीशचंद गुप्ता, आध्याशंकर मोदनवाल, संजय मिश्रा, श्यामजी केशरवानी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, किशन मोदनवाल, विजयचंद्र गुप्ता, लल्लन हलवाई, बालमुकुंद कसेरा,राधारमण अग्रवाल, गंगेश्वर अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed