फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Proposals worth Rs 10 crores were approved in the board meeting

Bhadohi News: बोर्ड की बैठक में 10 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Tue, 10 Jun 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 10 crores were approved in the board meeting
भदोही। नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी मिली। पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर की अध्यक्षता में हुई सदन की बैठक में प्रस्तावों पर सभासदों ने मुहर लगाई। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बैठक में एजेंडे की जानकारी दी। नगर में विभिन्न नालों की सफाई, अजीमुल्लाह चौराहा से एकमा तिराहा तक स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। नगर के कई विद्यालयों के कायाकल्प की योजना को स्वीकृति मिली। बैठक के दौरान सभासद गुलाम हुसैन संजरी ने नाला निर्माण की जानकारी मांगी। गिरधारी जायसवाल ने छितनी तालाब मंदिर में कर्मकांड स्थल के निर्माण का प्रस्ताव रखा। कई सभासदों ने अपने-अपने वार्ड के विद्यालयों के कायाकल्प की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से सभी विद्यालयों का कायाकल्प होगा। अजीमुल्लाह चौराहा पुलिस बूथ से तकिया कल्लन शाह मस्जिद तक भूमिगत नाला और निर्यात भवन, इंदिरा मिल और मर्यादपट्टी स्थित सिंचाई विभाग के पास सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। इस दौरान डॉ. मो.अतहर अंसारी, हसीब खां, मो.अनस अंसारी, सुमन देवी, इसरार अहमद, अरविंद मौर्य, रमेश सरोज, संजय यादव, अजय दुबे, अशरफ अली, अबरार अहमद, सुफियान अंसारी, प्रदीप यादव, शबाना खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed