फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Proposal for development works worth Rs 20 lakh passed

Bhadohi News: 20 लाख के विकास कार्याें के प्रस्ताव पास

Thu, 29 Aug 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Proposal for development works worth Rs 20 lakh passed
औराई। नगर पंचायत खमरिया के कार्यालय में बुधवार को बोर्ड की बैठक गहमागहमी के बीच हुई। इसमें पूर्व के प्रस्ताव की प्रगति न बताने पर सभासदों ने नाराजगी जताई। इसको लेकर नोकझोंक भी हुई। एक सभासद ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। अंत में बैठक में नाली, इंटरलाकिंग मरम्मत के लिए 20 लाख का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। शुरूआत में ही सभासदों ने कहा गया कि पूर्व में कराए गए प्रस्ताव में से कितने प्रस्ताव पर कार्य प्रारंभ है और कितने पर काम शुरू नहीं हो सका इसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। लिपिक ने कहा कि यह पहले से जानकारी नहीं थी, जिससे नहीं तैयार की गई। भविष्य में होने वाली बैठक में उपलब्ध कराई जाएगी। वार्ड 10 मुकुंदपट्टी के सभासद कमल मौर्य और लोहिया नगर के सभासद ने अपने वार्ड में काम कराने के प्रस्ताव पर अड़ गए। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। सभासदों ने अपने-अपने वार्ड के दो-दो कार्यों का प्रस्ताव करवाए। जिसमें नाला के दीवाल निर्माण, आरसीसी ढलाई, इंटरलाकिंग नाली शामिल रहा। इसके पूर्व सभासद संजय मौर्य ने बैठक का बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत की ओर से सभासदों की बात नहीं सुनी जाती। केवल बैठक बुलाकर प्रस्ताव लिखा जाता है।इस मौके पर ईओ जितेंद्र सिंह यादव, श्याम बहादुर पटेल, मैनुद्दीन अंसारी, बाबू खान, इश्तियाक अहमद, शरद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed