फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Proposal for development works passed

विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित

Wed, 05 May 2021 04:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Proposal for development works passed
घोसिया। नगर पंचायत खमरिया बोर्ड की बैठक बुधवार को सभागार में चेयरमैन नंदकुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रामलीला मैदान का बाउंड्रीवाल निर्माण, मिट्टी भराई, इंटरलाकिंग समेत कई अन्य कार्यों के प्रस्ताव पर सभासदों ने सहमति जताकर बोर्ड ने मुहर लगाई।
विज्ञापन

चेयरमैन नंदकुमार मौर्य ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय में भी नगरीय विकास में कमी नहीं रखी जाएगी। गली, मोहल्ले में संक्रमण से बचाव, साफ-सफाई, मच्छर मारने की दवा, ब्लीचिंग के छिड़काव की निगरानी निकाय समिति को दी गई है जो अपनी जिम्मेदारी निभाकर सोशल डिस्टेंस, मास्क, स्वच्छता पर नजर रखेगी। समिति में थर्मल स्कैनर, आक्सीमीटर मशीन, सैनिटाइजर का वितरण कराया गया। चर्चा है कि एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभासदों की हुई वर्चुवल मीटिंग में निगरानी समिति का मामला उठने पर निकायों ने बैठकें आयोजित कर ठप पड़े विकास कार्य, महामारी से बचाने वाले उपकरणों का वितरण गति पकड़ रहा है। इस मौके पर ईओ विजय कुमार यादव, राकेश द्विवेदी, परितोष बरनवाल, वकील अहमद, मनोज बिंद, दीपमाला, मैनुद्दीन, अफशाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed