फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Property worth Rs 17.4 crore of Vijay Mishra's daughter, daughter-in-law and son-in-law confiscated

Bhadohi News: विजय मिश्र के बेटी, बहू और दामाद की 17.4 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 28 Feb 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 17.4 crore of Vijay Mishra's daughter, daughter-in-law and son-in-law confiscated
संवाद न्यूज एजेंसीज्ञानपुर। सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र की बेटी, दामाद और बहू की 17.40 करोड़ की संपत्ति को मंगलवार को पुलिस ने कुर्क कर लिया। जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने एक पखवाड़े पहले गैंगेस्टर एक्ट के मामले में इसकी संस्तुति की थी। इसके तहत प्रयागराज स्थित दो इमारतों को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत पूर्व विधायक की बेटी सीमा मिश्रा, दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम जनपद प्रयागराज स्थित बाघंबरी गृह संस्थान योजना अल्लापुर और जार्जटाउन में दो मंजिला भवन (अनुमानित कीमत 15 करोड़ 10 लाख रुपये) और गैंग के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्रा की पत्नी बिंदु मिश्रा के नाम प्रयागराज के टैगोर टाउन में स्थित दो मंजिला भवन (अनुमानित कीमत दो करोड़ 30 लाख रुपये) को कुर्क करने का आदेश दिया था। मंगलवार को गोपीगंज कोतवाली पुलिस प्रयागराज पहुंचकर संपत्ति को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि पुलिस ने संपति को कुर्क किया है। गैंगेस्टर मनीष मिश्रा पर सामूहिक दुष्कर्म, गुंडा एक्ट, लूट, अपहरण समेत 24 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं जबकि पूर्व विधायक पर हत्या, लूट, अपहरण समेत 83 केस दर्ज हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक पूर्व विधायक, उसके कुनबे और करीबियों की अब तक 150 करोड़ से अधिक की संपति कुर्क हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed