{"_id":"572219d94f1c1b6330a915bc","slug":"promotion-for-the-performance-of-primary-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Thu, 28 Apr 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदोन्नति की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 2010 बैच के सहायक अध्यापकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग से पिछले तीन साल से उनकी पदोन्नति रोकी गई है। इससे प्रधानाध्यापक और पूर्व माध्यमिक में सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति नहीं हो रही है। धरना प्रदर्शन में पहुंचे बीएसए डॉ.सत्य प्रकाश को अध्यापकों से ज्ञापन दिया। बीएसए ने आश्वासन दिया कि 30अप्रैल तक पदोन्नति की विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
धरना प्रदर्शन कर रहे दर्जनों संख्या में सहायक अध्यापकों ने बताया कि तीन साल में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति की जाती है। लेकिन, उनकी नियुक्ति को छह साल पूरे होने को है, इसके बाद भी विभाग की ओर से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इसके चलते उनकी समस्या बढ़ गई है। जबकि वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालयों में कई जगह प्रधानाध्यापक के पद और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में पदोन्नति न होने से आर्थिक, मानसिक और पदोन्नति के लिए भागदौड़ करने से शारीरिक परेशानी हो रही है।
बताया कि जिले में लगभग तीन सौ सहायक अध्यापक पदोन्नति के इंतजार में है। चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक विज्ञप्ति जारी करके पदोन्नति सूची जारी न की गई तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। लेकिन बीएसए के आश्वासन पर सहायक अध्यापक शांत हुए। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, सूबेदार यादव, ओम प्रकाश पटेल, रामरतन, विजय पाल सिंह, महेंद्र कुमार यादव, नरेश कुमार, संजय भारती, रवींद्रनाथ यादव,अशोक कुमार आदि रहे।