{"_id":"607adab48ebc3ec4840c774c","slug":"prohibition-on-the-holding-of-a-health-fair-bhadohi-news-vns585433330","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले के आयोजन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले के आयोजन पर रोक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में सोमवार सुबह सात बजे तक मिनी लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान दूध, मेडिकल, सब्जी आदि की दुकानों को छोड़कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय बंद रहेंगे। शनिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एडवाइजरी जारी कर संबंधित अधिकारियों का जिम्मेदारी सौंपी। शासन की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि चिकित्सालयों में भीड़ अधिक होने से संक्रमण का खतरा बना रहेगा। इसलिए सभी अस्पतालों में ओपीडी और आरोग्य मेले को रोक दिया है। अग्रिम आदेश तक यह प्रक्रिया प्रभावी रहेगा।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों के अलावा फायर ब्रिगेड को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि साफ- सफाई के अलावा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। अन्य प्रांतों से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन करने के लिए ज्ञानपुर नगर में स्थित शेल्टर होम, विकास खंड डीघ में बूममैक्स स्कूल, औराई में पालीटेक्निक स्कूल, भदोही में श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय और सुरियावां में घनश्याम डिग्री कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिलाधिकारी ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था करने की विशेष हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला और अस्पतालों में ओपीडी को स्थगित कर दिया गया है।