फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prisoners' team defeated the jailer's team

Bhadohi News: जेलर टीम को बंदियों की टीम ने दी पटखनी

Sat, 12 Aug 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Prisoners' team defeated the jailer's team
जिला कारागार में कैदियों के शारीरिक व मानसिक विकास को लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही बंदी व जेलर वार्ड के बीच वालीबॉल प्रतियोगिता खेली गई। इसमें जेलर टीम को बंदियों की टीम ने पटखनी दी।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर श्री कल्याण चंद ने बताया कि कैदियों को सही रास्ते पर लाने के लिए जेल के अंदर तमाम नवोन्मेषी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दहेज उत्पीड़न कारण, निदान व सुझाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दर्जनों कैदियों ने हिस्सा लिया। बंदी और जेल वार्डर के बीच वालीबॉल मैच का आयोजन हुआ। इस दौरान डिप्टी जेलर प्रेम नारायण ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। शिक्षक अध्यापक संजय राय ने टॉस कराया। जेलवार्डर टीम ने टॉस जीती। बंदी टीम ने दो सेटों 21-4 व 21-14 से मैच जीती। जेल वार्डर टीम से शोएब, सर्वेश मिश्रा, अंकित कुमार, नीरज यादव, अंकुर पटेल, महेंद्र त्रिपाठी, संदीप यादव व बंदी टीम से संजय राजभर ,नीरज, जामवंत, दीपक सिंह, आकाश शुक्ला, मोनू दुबे, राहुल यादव, धर्मेंद्र फौजी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed