फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Principal murder case: Shooter will appear in court today

प्रधानाचार्य हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होगा शूटर

Sun, 12 Jan 2025 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
Principal murder case: Shooter will appear in court today
ज्ञानपुर। प्रधानाचार्य हत्याकांड आरोपी भगोड़े इनामी शूटर आमिर खान (31) को दिल्ली पुलिस ने घरेलू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंबई भागने की फिराक में था। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दिल्ली पुलिस ने शूटर की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस को सूचना दे दी है। शूटर को लेकर पुलिस शनिवार शाम को जिले में पहुंच गई। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। हत्याकांड से जुड़ी जानकारी एवं असलहे आदि की बरामदगी के लिए पुलिस अभी उससे पूछताछ करेगी। इसके लिए कोर्ट से रिमांड मांगेगी। हत्याकांड में 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


भदोही कोतवाली के अमीलौरी निवासी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की बीते 21 अक्तूबर 2024 को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब 10 दिनों के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों फाफामऊ निवासी शकील और प्रयागराज के आशीष को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उनकी निशानदेही पर प्रयागराज के चिल्ला शिवकुटी निवासी मास्टरमाइंड सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया।

समेत तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, हालांकि शूटरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी रहीं। पुलिस टीम को शुक्रवार को सफलता लगी। 50 हजार के इनामी शूटर आमिर को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि शूटर को लेकर पुलिस आ चुकी है।


रविवार शाम को पुलिस उसे लेकर जिले में पहुंची। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि शूटर को लेकर पुलिस आ चुकी है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए कोर्ट से उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग की जाएगी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed