{"_id":"68a8c8866fa4454d400a5adb","slug":"prime-ministers-residence-the-picture-of-the-characters-will-be-clear-in-the-open-meeting-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-130693-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास : खुली बैठक में पात्रों की तस्वीर होगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास : खुली बैठक में पात्रों की तस्वीर होगी साफ
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों का चयन पारदर्शी ढंग से होगा। सर्वेयर के बाद ब्लॉक और जिला स्तरीय अधिकारियों का सत्यापन भी करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। अब खुली बैठक में पात्रों की तस्वीर साफ होगी। छह ब्लॉकों से कुल 61 हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन किए थे। सितंबर में 546 ग्राम पंचायतों में संभावित खुली बैठक को लेकर विभागीय तैयारी शुरू हो गई है।
गरीबों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने सात साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। वर्ष 2016-17 से अब तक 38 हजार से अधिक जरूरतमंदों को आवास आवंटित हो चुके हैं। इनमें अधिकतर पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कुछ आवास अधूरे हैं। 2023 में स्वीकृत 407 और 2024 में 161 आवासों के बाद कोई लक्ष्य तय नहीं हुआ। साल 2018 में आवास प्लस के तहत हुए सर्वे में चयनित पात्रों को योजना का लाभ दिया गया था। 2024 में शासन ने फिर कुछ बदलावों के साथ योजना के लिए सर्वे कराने के आदेश जारी किए। जनवरी से मई 2025 तक सर्वे कर आवेदन लिए गए। इससे छह ब्लॉकों से 61 हजार से अधिक लोग आवास की कतार में लग गए। इसके बाद ब्लॉक और जिला स्तर पर गठित टीम ने सर्वे में चयनित लाभार्थियों की क्रॉस चेकिंग की। ब्लॉक स्तरीय जांच पूरी हो चुकी है। अब गांव में खुली बैठक के दौरान आवेदन करने वाले लाभार्थियों की हकीकत देखी जाएगी कि वे आवास के पात्र हैं या नहीं। उनका पक्का घर है कि नहीं। इन बिंदुओं पर नजर रखी जाएगी। परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार ने कहा कि खुली बैठक की अभी तिथि तय नहीं हो सकी है। सितंबर में यह संभावित है। खुली बैठक में ही वास्तविक पात्र तय हो पाएंगे।