फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prices of fruits doubled in the Corona period

कोरोना काल में फलों के दाम हुए दोगुने

Thu, 13 May 2021 04:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Prices of fruits doubled in the Corona period
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के दाम आसमान छू रहे। जिससे आम आदमी फलों से दूर होते जा रहे हैं। पिछले दो महीनों की अपेक्षा इस माह में फलों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। सेब दो माह पहले 100 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता था लेकिन अब 200 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं संतरा 80 से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह अन्य फलों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

फलों के दाम बढ़ने से आम लोग फल खरीदने से बच रहे हैं। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इम्युनिटी कमजोर होने से कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। कोरोना काल में एक ओर जहां रोजी-रोटी के साधन कम हुए हैं, वहीं दूसरी ओर महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। बाजार बंद हैं, औद्योगिक गतिविधियों पर ताले पड़े हैं। ऐसे में लोगों के सामने अनेक कठिनाई हो रही। नागरिक किसी तरह इन सब से जूझ रहे हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले दहशत पैदा कर रहे हैं। चिकित्सक अच्छे खानपान की सलाह दे रहे हैं। मौसमी फल आहार में लेने की सलाह दी जा रही है। लेकिन फलों के दाम आसमान छू रहे है। जिससे आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक माने जाने वाला फल किवी, संतरा, सेब के दाम दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन

अंगूर 60 से अब 100, अनार 100 से 110, पपीता 40 से 50, दशहरी आम 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं केला 40 से 50 रुपये दर्जन। जबकि कीवी पहले 100 में चार मिलता था अब 100 में दो बिक रहा है। नारियल का पानी 40 से बढ़कर 70 रुपये प्रति नारियल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता हामिद ने बताया कि कोरोना काल के चलते फलों के रेट बढ़े है। कोरोना कर्फ्यू की वजह से बाहर से फलों की सप्लाई अच्छे से हो नहीं पा रही है। दूसरा भाड़ा भी महंगा हो गया है जिसके चक्कर में सामान महंगा हुआ है। महंगाई के चलते ग्राहक भी कम आ रहे हैं। दुकानदारी पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed